Uncategorized

हटाये गये गढ़वा एसपी मो. अर्शी, कोडरमा व साहेबगंज के एसपी का भी हुआ तबादला

Ranchi: सरकार ने बुधवार को एसपी रैंक के पांच आईपीएस का तबादला कर दिया है. जिसमें गढ़वा के एसपी मो. अर्शी को वहां से हटा दिया गया है. इससे संबंधित जारी अधिसूचना के मुताबिक सीआईडी में पदस्थापित एम तमिल वानन को कोडरमा जिला का एसपी बनाया गया है. साहेबगंज के एसपी धनंजय सिंह का तबादला स्पेशल ब्रांच में एसपी के पद पर किया गया है. वहीं कोडरमा के एसपी शिवानी तिवारी को गढ़वा जिला का एसपी बनाया गया है. जबकि गढ़वा में एसपी के पद पर पदस्थापित मो. अर्शी को पुलिस मुख्यालय में एसपी (नक्सल) के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसी तरह धनबाद रेल एसपी के पद पर पदस्थापित हरदीप पी जनार्दन को साहेबगंज जिला का एसपी बनाया गया है और जैप-तीन (गोविंदपुर, धनबाद) के कमांडेंट निधि द्विवेदी को रेल एसपी धनबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इसे  भी पढ़ें – सीएम के खिलाफ परिवाद की कोर्ट में पैरवी करने वाले वकील को गढ़वा एसपी ने बुरी तरह पीटा, रिम्स में भर्ती

मारपीट का लगा था आरोप

उल्लेखनीय है कि मो. अर्शी पिछले दिनों गढ़वा के एक अधिवक्ता के साथ मारपीट करने को लेकर विवादों में घिर गये थे. इस मामले को लेकर राज्यभर के अधिवक्ताओं ने आंदोलन किया था. अधिवक्ताओं की मांग थी कि एसपी के खिलाफ कार्रवाई की जाये. हालांकि जांच में एसपी के खिलाफ कोई प्रमाण नहीं मिले. इसके बाद भी सरकार ने एसपी को हटाने का फैसला लिया. जिसमें गढ़वा के एसपी मो अर्शी को वहां से हटा दिया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button