Uncategorized

रांचीः राजभवन से बुटी मोड़ तक बंद होंगे 132 कट्स, किशोरगंज और रातू रोड में कट हटाकर बनेगा ट्रैफिक चौराहा

Ranchi: रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नित्य नये बदलाव हो रहे हैं. कभी सड़कों पर बने कट को रातों-रात बन किया जाता है, तो कभी इसे खोलने पर बात होती है. लेकिन नतीजा सिफर ही नजर आ रहा है, लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल रही. बहरहाल, एकबार फिर ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए सूबे के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कई बड़े बदलाव के निर्देश दिये हैं. जिसमें बुटी मोड़ से लेकर राजभवन तक सड़क के 132 कटों का सर्वे कर उसे बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसके लिए बुधवार सुबह को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने प्रमुख व्‍यस्‍तम सड़कों का सर्वे कर निर्देश दिया है. इसके अलावे हरमू रोड और रातू रोड के व्‍यस्‍त सड़क का भी निरीक्षण किया और वहां कट खोलकर ट्रैफिक पोस्‍ट स्‍थापित करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ेंःहटाये गये गढ़वा एसपी मो. अर्शी, कोडरमा व साहेबगंज के एसपी का भी हुआ तबादला

मंत्री सीपी सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि हरमू रोड के शनिमंदिर और गाड़ीखाना के पास अपर बाजार की ओर से आने वाली दोनों सड़कों को वन वे किया जायेगा. वहां पहाड़ी मंदिर से अपर बाजार की ओर सिर्फ वाहन चलेंगे. साथ ही अपर बाजार से गाड़ीखाना की तरफ से हरमू रोड तक गाड़ियों को आना होगा. इसके अलावे किशोरगंज चौक के पास हरमू रोड के कट पर लगाये गये बैरिकेटिंग को हटा दिया जायेगा. और वहां पर चौराहा बनाकर ट्रैफिक पोस्‍ट स्‍थापित की जायेगी. साथ ही सीपी सिंह ने रातू रोड के रिलायंस फ्रेस के पास कट खोलकर ट्रैफिक पोस्‍ट स्‍थापित करने का निर्देश दिया है.  बुधवार को ट्रैफिक को लेकर निरीक्षण के दौरान नगर विकास मंत्री के साथ ट्रैफिक एसपी, नगर आयुक्‍त और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंःक्रशर मालिक की नजर में उसके हाथ की कीमत सिर्फ 40 हजार

े्िाे्ु

कट बंद करने को लेकर हुआ था हंगामा

बता दें कि कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास के आदेश के बाद राजधानी की सड़कों के बीच के कट बंद कर दिए गए थे. रांची में इसे लेकर लोगों ने नाराजगी व्‍यक्‍त की थी और सड़क पर उतर कर खूब विरोध भी हुआ था. राज्य गठन से लेकर अबतक राजधानी में गाड़ियों का लोड लगभग बीस गुना बढ़ा है. लेकिन उस अनुपात में रांची में सड़कों का चौड़ीकरण नहीं हुआ है. यहां पार्किंग भी एक बड़ी समस्‍या है. सड़क किनारे छोटी-बड़े वाहन खड़े रहने की वजह से भी यातायात बाधित हो जाता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button