Main SliderRanchi

रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से हिंदपीढ़ी की कोरोना संदिग्ध महिला फरार, खोज में जुटा प्रशासन

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के आइसोलशन वार्ड से एक कोरोना संदिग्ध महिला फरार हो गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रिम्स से फरार हुई 36 वर्षीय महिला हिंदपीढ़ी के नाला रोड की रहने वाली है. और महिला के कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है.

वहीं खबर ये भी है कि रिम्स में ही 48 वर्षीय कोरोना संदिग्ध की मौत हो गयी है. वह  डायलिसिस का मरीज था. ये शख्स किडनी की बीमारी से ग्रसित था और लगातार डायलिसिस पर था. मृतक हिंदपीढ़ी का ही रहने वाला था. उसके शव को रिम्स के शव गृह में रखा गया है. और Covid जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही परिजनों को शव सौंपा जाएगा.

इसे भी पढ़ें – DGP की पहल पर शुरू हुआ डायल-100 बुजुर्गों के लिए बना वरदान, पिछले 5 दिनों में 73 को मिली मदद

प्रशासन कर रही है महिला की खोज

रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में ऐसे लोगों को रखा जाता है, जो कोरोना के संदिग्ध हैं और जिनका किसी पॉजिटिव मरीज से सीधा संपर्क का इतिहास रहा हो. या फिर उनके पॉजिटिव आने की संभावना ज्यादा हो और सैम्पल ले लिये गए हों और रिपोर्ट आनी बाकी हो.

रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से महिला का फरार होना काफी परेशानी का सबब बन सकता है. वैसे प्रशासन जल्द ही महिला को ढूंढ निकालने को लेकर प्रयासरत है. जब भी किसी को रिम्स में एडमिट किया जाता है, उसका पूरा सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से पता दर्ज कराया जाता है. ऐसी स्थिती में महिला को वापस ले आना ज्यादा मुश्किल नहीं है.

इस समय रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में कुल 24 कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती हैं. और चार संदिग्ध डेंगू वार्ड में हैं. रिम्स के आइसोलशन वार्ड में कुल 36 मरीजों को रखने की व्यवस्था है.

इसे भी पढ़ें – क्या आपको पता है पीएम राहत कोष में आपने जो दान दिया था, मोदी जी ने उससे किसे मदद पहुंचायी

अब तक इतने मरीज कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि झारखंड में मंगलवार को 10 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 125 हो गये हैं. वहीं नये कोरोना मरीजों में 8 रांची के हिन्दपीढ़ी के रहने वाले हैं, जबकि दो दुमका के निवासी हैं. दुमका के संदिग्धों को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि पीएमसीएच, धनबाद से की गयी थी. बता दें कि राज्य में अब तक 27 कोरोना मरीज रिकवर भी हुए हैं, जबकि दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है. एक और मरीज की मौत हुई लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें – अमेरिकी वैज्ञानिक का आरोपः ट्रंप प्रशासन ने कोविड-19 की चेतावनी को किया इग्नोर, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा की गुणवत्ता पर उठाये सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button