
New Delhi: T-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की हार से भारत का सेमीफायनल में पहुंचने का सपना टूट चुका है. वर्ल्ड कप में आज भारत का अंतिम मुकाबला नामीबिया के साथ ही. कैप्टन कोहली बतौर कप्तान यह आखिरी मुकाबला है. इसी तरह बतौर कोच रवि शास्त्री का भी यह अंतिम मुकाबला. ऐसे में भारतीय खिलाड़ी जरूर चाहेंगे कि दोनों लीजेंड को दमदार जीत के साथ विदाई दी जाए. नामीबिया के साथ शाम साढ़े सात बजे दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
इसे भी पढ़ेंःसुकमा में सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, चार की मौत, तीन घायल
आयोजन के पूर्व आलोचक भी भारतीय टीम विजेता के तौर पर देख रहे थे. बीसीसीआइ ने पुरजोर तैयारी कर रखी थी. खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन के लिये महेंद्र सिंह धौनी को भी टीम से जोड़ा गया था, लेकिन शुरुआती दो मुकाबले में दयनीय प्रदर्शन की वजह से टीम सेमीफायनल तक भी नहीं पहुंच सकी. पाकिस्तान व न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.
इसे भी पढ़ेंःBig News: एक अप्रैल से DRDA का अस्तित्व खत्म, आदेश जारी, दावा-नहीं जायेगी किसी की नौकरी
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से टीम दमदार वापसी की. पहले अफगानिस्तान फिर स्कॉडलैंड के खिलाफ विजेता की तरह खेल दिखाया. मगर तब तक काफी देर हो चुका था. ऐसे में आज के मुकाबले में नामीबिया को पछाड़कर विदाई चाहेगी.
मालूम हो रवि शास्त्री की जगह बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को अगला कोच बनाया है. जाहिर अब आगे मुकाबले में रवि की जगह राहुल टीम के साथ नजर आएंगे. इसी तरह टी-20 की कप्तानी से विराट कोहली भी हट रहे हैं. इनकी जगह रोहित शर्मा के टीम का कप्तान चुने जाने का आसार है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ी जरूर चाहेंगे कि एक जोरदार जीत से हर किसी को विदाई दी जाय.




