Education & CareerJharkhandKhas-KhabarNationalNEWS

‘गाय पर होने वाली परीक्षा में शामिल हों छात्र’

यूजीसी ने देश भर के कुलपतियों से कहा- परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करें

New Delhi: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा है कि  गौ विज्ञान पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करें. यह परीक्षा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की ओर से किया जा रहा है. यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कुलपतियों को लिखे अपने पत्र में कहा है कि वे अखिल भारतीय ऑनलाइन ‘कामधेनु गौ-विज्ञान प्रसार-प्रसार परीक्षा’ में स्वेच्छा से शामिल होने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करें.

इसे भी पढ़ें: टूलकिट मामला: 120 जीबी डेटा खोलेगी कई राज

परीक्षा 25 फरवरी को:

कामधेनु गौ विज्ञान प्रचार-प्रसार परीक्षा 25 फरवरी को होगी जिसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाएगी. परीक्षा संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, पंजाबी, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, मराठी, तेलुगू और उड़िया भाषा में होगी. इसमें वैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे. इस परीक्षा में प्राइमरी स्कूलों से लेकर कॉलेज तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा आम जनता भी इस परीक्षा में शामिल हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: केंद्र के फैसले से सैकड़ों कर्मियों की नौकरी पर संकट

परीक्षा का उद्देश्य लोगों के मन में गायों के बारे में जिज्ञासा पैदा करना है:

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने पांच जनवरी को एक अधिसूचना में कहा था कि इस परीक्षा को कराने का मकसद सभी भारतीयों के मन में गायों के बारे में जिज्ञासा पैदा करना और उन्हें गायों की क्षमताओं के बारे में बताना है. लोगों को पता होना चाहिए कि गाय अगर दूध देना बंद भी कर दे, तो भी वह व्यवसाय के कितने अवसर दे सकती है.

इसे भी पढ़ें: जागरूकता रैली के जरिये लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की छात्रों ने

 

Related Articles

Back to top button