
New Delhi: भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. भारत को पिछले दो मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा है. जाहिर है यदि आज ऋषभ पंत की टीम हार जाती है तो सीरीज गंवानी पड़ेगी. भारत में दक्षिण अफ्रीकी टीम का शानदार प्रदर्शन हमेशा से रहा है. ऐसे में आज का मैच ऋषभ पंत की टीम के लिए काफी अहम होने वाला है.
लगातार तीसरी हार को टालने के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव कर सकती है. पिछले दो मैच में कुछ खास नहीं कर पाए ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल की टीम से छुट्टी हो सकती है. आवेश खान की जगह उमरान मलिक को टीम में मौका दिया जा सकता है. ऋतुराज की जगह वेंकटेश अय्यर और अक्षर की जगह रवि बिश्नोई खेल सकते हैं.
विशाखापट्टनम की में हमेशा से ही गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं. पिच से स्पिनर्स को अच्छी खासी मदद मिल सकती है. इस स्टेडियम में अब तक यहां 2 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. दोनों ही मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम विजयी रही है. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले दो मुकाबले में भारत को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी है. जाहिर है यदि कप्तान ऋषभ की किस्तमत साथ देती है और वह टॉस जीतते हैं तो वह पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. हालांकि, लगातार दो मुकाबले में हार से ऋषभ की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं.
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज भी पूछताछ करेगी ईडी, कल नौ घंटे तक पूछताछ हुई थी
संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन
भारत- ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल.




