
Patna: लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी पर हमला करते-करते राहुल गांधी अब अपने बयान पर फंसते नजर आ रहे हैं.
‘सारे मोदी चोर हैं’ वाले बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया गया है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मामला दर्ज कराया है.
राहुल गाँधी पर मानहानि का अपराधिक मुकदमा सुशील कुमार मोदी ने दर्ज कराया
पटना-18.04.2019 pic.twitter.com/KIXoiUhAXy
— Chowkidar Sushil Kumar Modi (@SushilModi) April 18, 2019
सुशील मोदी ने ट्विटर हैंडल पर ये जानकारी साझा की. ‘सारे मोदी चोर’ के बयान को लेकर मानहानि का केस दर्ज करते हुए सुशील मोदी ने कहा, राहुल गांधी के इस तरह के भाषण से मोदी टाइटल वाले व्यक्ति हैं, उनको चोर बताया गया है.
इसे भी पढ़ेंःओडिशाः वोटिंग से पहले पोलिंग पार्टी पर माओवादी हमला, चुनाव पर्यवेक्षक की हत्या
इससे समाज में उनकी छवि धूमिल हुई है. बिहार के उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि यह आपराधिक कृत्य है, जिसकी सजा कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को जरूर मिलनी चाहिए.
बता दें कि इस बयान पर बीजेपी पहले से ही राहुल गांधी पर हमलावर हैं. प्रधानमंत्री खुद इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साध चुके हैं.
क्या कहा था राहुल गांधी ने
एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया था. जनसभा के दौरान कहा था कि ”मुझे एक बात बताएं…. नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेन्द्र मोदी… सभी के नाम में मोदी कैसे है. कैसे सभी चोरों के नाम में मोदी है.”
इसे भी पढ़ेंःदंतेवाड़ाः विधायक भीमा मंडावी की हत्या में शामिल वर्गीस समेत दो नक्सली ढेर
पीएम ने किया था पलटवार
‘सारे मोदी चोर हैं’ वाले राहुल के बयान पर पीएम मोदी ने भी पलटवार किया था. माढा में चुनावी रैली के दौरान विरोधियों के वार को अपने पक्ष में करते हुए उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने उनके पिछड़े होने की वजह से कई बार गालियां और हैसियत बताने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया है.
नरेंद्र मोदी ने यही भी कहा था कि वह खुद पर हमले सह लेंगे, लेकिन पिछड़े समाज के लोगों पर राहुल के हमले को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे.
इसे भी पढ़ेंःबैन हटते ही चुनाव आयोग पर बरसीं मायावती, पूछा- सीएम योगी पर मेहरबानी क्यों?




