National

भारत में प्रेस स्वतंत्रता की बुरी तस्वीर पेश करने वाले सर्वेक्षणों का करेंगे भंडाफोड़: सूचना और प्रसारण मंत्री जावड़ेकर

New Delhi :  सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि भारत में प्रेस को पूर्ण स्वतंत्रता है और उन सर्वेक्षणों का भंडाफोड़ किया जाएगा जिनमें देश में प्रेस की आजादी के बारे में खराब छवि पेश करने की कोशिश की गयी है.

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जावड़ेकर ने कहा कि मीडिया के पास लोगों को सूचित करने और उनका मार्गदर्शन करने की ताकत है.

इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन : भगवान के घर में भी सुरक्षित नहीं हैं नौकरियां, तिरुपति बालाजी मंदिर से हटाये 1300 कर्मचारी

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत में मीडिया को पूर्ण स्वतंत्रता है. हम जल्द ही उन सर्वेक्षणों का खुलासा करेंगे जिनमें देश में प्रेस की आजादी के बारे में खराब छवि पेश करने की कोशिश की गई है.’’

स्वतंत्र पत्रकारिता की पैरवी करने वाले संगठन ‘रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स’ के इस साल जारी हुए वार्षिक विश्लेषण में वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत दो पायदान लुढ़क गया है और इसे 180 देशों में से 142वां स्थान मिला है.

कांग्रेस ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ‘‘नष्ट करने पर आमादा है.’’

विपक्षी दल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत दो पायदान लुढ़ककर 142वें स्थान पर पहुंचा. जब हम विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाएं तो हमें याद रखना चाहिए कि भाजपा लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को नष्ट करने पर आमादा है और हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए.’’

इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन के बीच फरवरी और मार्च से बढ़ी जेबीवीएनएल की बिलिंग वसूली, अप्रैल माह में 90 करोड़ कलेक्शन

इसने कहा, ‘‘हम सभी पत्रकारों से कहना चाहेंगे कि डरो मत.’’

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रेस भारत के लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अभिमत को आकार देकर तथा जागरूकता पैदा कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘इस विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मैं कोविड-19 के विभिन्न पहलुओं के बारे में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता को जागरूक बना रहे हमारे मीडियाकर्मियों को नमन करता हूं.’’

इसे भी पढ़ेंः #LockDownEffect: धनबाद के हजारों ऑटो व रिक्शा चालकों का काम ठप, भुखमरी की स्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button