BiharCrime News

सहरसा जेल अधीक्षक के ठिकानों पर निगरानी का छापा, 10 लाख बरामद

Saharsa: आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी ने शुक्रवार को जेल अधीक्षक के ठीकानों पर करीब सात घंटो तक छापेमारी की गई. इस दौरान दस लाख रुपए और जमीन के कागजात बरामद किए गए हैं. हांलाकि जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी ने साफ कहा कि कार्यालय से बरामद आठ लाख 98 हजार रुपए जेल का है. एक भी जमीन के कागजात नहीं मिले हैं. साजिश के तहत मुझे फंसाया गया है. उन्होंने वतर्मान जेलर मृत्युंजय कुमार पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है.

गौरतलब है कि सहरसा जेल के अधीक्षक सुरेश चौधरी के ऊपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. सहरसा मंडल कारा अधीक्षक सुरेश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए निगरानी की स्पेशल यूनिट ने उनके सरकारी आवास और दफ्तर में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दर्जनों प्लॉट में इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज सहित करीब 10 लाख रुपये बरामद किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम, वीडियोग्राफी के खिलाफ सड़क पर हंगामा

छापेमारी के बाद विशेष निगरानी यूनिट के डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि स्पेशल निगरानी यूनिट के द्वारा 6/22 आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया गया है.

जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में दर्जनों प्लॉट में इन्वेस्टमेंट के कागजात बरामद किया गया है और तकरीबन दस लाख कैश भी बरामद किया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

वहीं कारा अधीक्षक से जब बात की गई तो उन्होंने इस कार्रवाई को दुश्मनी साधने की बात कही. कहा कि वर्तमान जेलर मृत्युंजय कुमार ने साजिश के तहत मुझे फंसाया है.

इसे भी पढ़ें:रामगढ़ के पतरातू में पंचायत चुनाव रद्द, लोगों को चुनाव नहीं लड़ने की मिल रही थी धमकी

Related Articles

Back to top button