
- बोकारो के रहनेवाले बबलू को मानसिक रोग होने पर यूएमएमसी मलेशिया में हुआ इलाज
- इलाज के नाम पर दलालों ने परिवार से ठगे दो लाख रुपये
Ranchi : चार साल से मलेशिया में फंसे बबलू कुमार किस्कू की आज घर वापसी होगी. बबलू बोकारो के महुआटांड निवासी है. जो फरवरी से मलेशिया के एक अस्पताल में मानसिक रोग का इलाज करा रहे थे. दो दलालों के चंगुल में फंसे बबलू को श्रम कंट्रोल रूम और शिखा नामक संस्था के मदद से अस्पताल से छुट्टी दिलायी गयी. अब उनकी स्थिति बेहतर है. उसे वापस लाया जा रहा है.
इस मामले में बबलू के परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था. मुख्यमंत्री की ओर से श्रम कंट्रोल रूम को बबलू की ट्रैकिंग का आदेश दिया गया. कंट्रोल रूम से जानकारी मिली है कि मात्र आठ दिनों के प्रयास से बबलू को वापस लाया जा रहा है. इसमें मलेशिया की शिखा फांउंडेशन की ओर से भी मदद ली गयी. बबलू के इलाज के लिये फाउंडेशन की ओर से डेढ़ लाख रूपये दिये गये. फिलहाल इस मामले में एक दलाल दुबई फरार है.
इसे भी पढ़ें :चुनाव आयोग ने असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को 48 घंटों प्रचार करने से रोका, IPS भाई का किया तबादला
शनिवार सुबह पहुंचा दिल्ली
परिजनों के लंबी जद्दोजहद के बाद बबलू शनिवार सुबह 10: 30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरें. बबलू को व्हाइट वीजा दिया गया है. दिल्ली से रांची आने के लिए बबलू को दिल्ली एयरपोर्ट पर छह से आठ घंटे इंतजार करना होगा. शनिवार शाम छह बजे बबलू की रांची के लिए फ्लाइट है. उनके साथ शिखा फाउंडेशन के सदस्य भी है. बता दें बबलू चार भाई बहन है. वहीं माता पिता मजदूरी दिहाड़ी करते है. बबलू के इलाज के लिये परिजनों ने दो लाख रुपये जमीन गिरवी रख और ग्राम समिति से लेकर कर दी.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News : जानिये साइबर क्रिमिनल्स ठगी के लिए अपना रहे कौन सी नयी तरकीब, बचाव के ये हैं उपाय
दलालों ने परिवार से ठगे दो लाख
श्रम कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि बबलू 2018 में मलेशिया गये थे. गिरिडीह के दिलावर अंसारी ने दलाली कर उसे मलेशिया भेजा था. वहां बबलू ने फल की फैक्ट्री में मजूदरी की. इसके बाद परिजनों का बबलू से संपर्क रहा. 2021 की शुरूआत से परिजनों का संपर्क बबलू से छूटा. इसकी शिकायत स्थानीय थाना में की गयी. इसमें दिलावर के फरार होने की भी बात की गयी. वहीं फरवरी में रवि नामक एक व्यक्ति ने परिजनों को फोन कर बताया कि बबलू यूएमएमसी अस्पताल मलेशिया में इलाजरत है.

श्रम कंट्रोल को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बबलू न ही बोल पा रहे थे और न ही कुछ समझ पा रहे थे. इस दौरान रवि ने परिजनों से दो लाख इलाज के लिये मांगा, लेकिन अस्पताल में दिया नहीं. परिजनों की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद कंट्रोल रूम को जानकारी मिली कि शिखा फाउंडेशन की ओर से इलाज का पैसा दिया जा रहा है. कंट्रोल रूम को बाद में जानकारी मिली की रवि भी आंध्र प्रदेश का दलाल है.
की जा रही कार्रवाई
श्रम कंट्रोल की ओर से आठ दिनों तक दिलावर और रवि की भी ट्रैकिंग की गयी. जिससे जानकारी मिली की दिलावर को मामले की जानकारी होते दुबई फरार हो गया है. जबकि रवि पर राज्य सरकार की ओर से कार्रवाई की जायेगी. जानकारी है कि बबलू की वापसी पर दिलावर का बयान पुलिस लेगी और एफआइआर दर्ज करेगी.
इसे भी पढ़ें :कोरोना अलर्ट: गिरिडीह में कोरोना के 13 नए मामले, एक्टिव केसों की संख्या 33




