BiharLead News

भागलपुर में हुए बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड आजाद ने कोर्ट में किया समर्पण

Bhagalpur : जिले के काजबलीचक में पिछले दिनों हुए धमाके के नामजद आरोपी मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद ने सोमवार को भागलपुर कोर्ट में समर्पण कर दिया है. इसके बाद एसएसपी ने कहा कि आरोपी को कोर्ट से जल्द रिमांड पर लेने की कोशिश करेंगे.

गौरतलब है कि काजबलीचक मोहल्ला में हुए ब्लास्ट में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है. स्थानीय लोगों की मानें तो पिछली बार भी इसी तरह का विस्फोट होने से पूरा इलाका दहल गया था. उस समय दीपावली के आसपास घटना हुई थी.

इसे भी पढ़ें:संविदा कर्मियों को रेगुलर करने पर बनी हाई पावर कमेटी ने अब तक सरकार को नहीं सौंपी है रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button