JharkhandLead NewsNationalRanchi

Super Cyclone Yaas : कल से तेज बारिश और हवा चलने के आसार, 90 किमी तक रह सकती है रफ्तार

Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोन ‘यास’ के भयावह रूप दिखने के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक इस साइक्लोन का असर कल से ही राज्य में दिख सकता है.

विभागीय चेतावनी के अनुसार कल बंगाल और ओड़िशा से सटे झारखंड के इलाकों में टेक्स बारिश और हवा चल सकता है. आशंका यह भी है कि हवा की रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. झारखंड के साथ-साथ बिहार के कुछ इलाकों में इस साइक्लोन ‘यास’ का असर हो सकता है.

इसे भी पढ़ें :रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की उपलब्धिः कोरोना के 4 लाख सैंपल का हुआ टेस्ट, 3 लाख 71 हजार निगेटिव

26 और 27 को दिखेगा ज्यादा असर

विभाग के अनुसार 25 मई को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग ( कोल्हान) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

26 मई को राज्य के सभी जिलों मे हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. दक्षिणी भाग में भारी बारिश हो सकती है. 27 मई को भी पूरे राज्य में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में एक सप्ताह और लॉकडाउन बढ़ने के आसार

किस दिन कहां असर

  • 25 से 26 मई : सरायकेला-खरसावां, चाईबासा व जमशेदपुर
  • 26 और 27 मई : सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, जमशेदपुर, सिमडेगा, खूंटी
  • 27 – 28 मई : हजारीबाग, बोकारो, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला,सरायकेला-खरसावां, चाईबासा व जमशेदपुर, सिमडेगा, खूंटी

इसे भी पढ़ें :कोरोना का कहर, शादी-ब्याह पर पड़ रहा असर

Related Articles

Back to top button