Crime NewsJharkhandSaraikela

सफलता: कृषि कानून के विरोधी पोस्टरों के साथ नक्सली नाजीर मुंडा गिरफ्तार

Seraikela/ Kharswan:  पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने नक्‍‍‍‍‍सली संगठन भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य नाजीर मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास से पुलिस ने नये कृषि कानून के विरोध से संबंधित 8 पोस्टर, कपड़े का बना एक बड़ा बैनर, एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किया है. पकड़ा गया नक्सली नाजीर मुंडा कुचाई थाना क्षेत्र के गुड़ गुदरी का रहनेवाला बताया जा रहा है. मामले का उद्भेदन करते हुए एसपी मोहम्मद अर्शी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी कमांडर अनल दा, अमित मुंडा और महाराज प्रमाणिक गिरोह का सक्रिय सदस्य बैनर-पोस्टर लेकर गम्हरिया व आदित्यपुर क्षेत्र में लगाने के लिए जाने वाला है.

सूचना के आधार पर एसपी ने एसडीपीओ राकेश रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गयी. पुलिस की टीम ने कुचाई-खरसावां मुख्य सड़क के चांदनी चौक के पास नाका लगाकर देर रात जांच शुरू की. इसी क्रम में दलभंगा की ओर से आ रही एक बाइक को पुलिस ने रोका. जिसके बाद जांच के क्रम में उसके पास से बैनर पोस्टर बरामद हुआ.

इसे भी पढ़ें- जानें कैसे किक्रेट मैच में सट्टा खेलना बना अजित की मौत का कारण, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button