Education & CareerRanchi

रीजनल साहित्य के बीच सेतु का काम करें अंग्रेजी साहित्य के छात्र : कुलपति

  • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम

Ranchi: श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में अंग्रेजी (प्रतिष्ठा) के नये सत्र 2020-2023 में नामांकन प्राप्त छात्रों के लिए अंग्रेजी विभाग ने दूसरा और आखिरी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन सोमवार को किया.

इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएन मुंडा ने छात्रों को कहा कि वो अंग्रेज़ी साहित्य के मार्फ़त अन्य रीजनल साहित्य के बीच सेतु का काम करें. जितना ट्रांसलेशन हो सकता है साहित्य का, करें और सर्व सुलभ बनाएं.

फिनांस ऑफिसर डॉ एएन ओझा ने कहा कि कई छात्र पहली बार घर से बाहर रहना शुरू करेंगे. ऐसे में अपनी दोस्ती का ख़ास ख़्याल रखेंगे ताकि वो ज्ञान के पथ से न भटकें.

मौके पर उपस्थित रजिस्ट्रार डॉ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि छात्र जितना हो सके, मोबाइल गेजेट्स से दूर रहकर किताबों में अपना वक़्त दें. यही क़िताब उनको जीवन में आगे लेकर जायेगा.

डॉ विनय भरत ने छात्रों को पहले एक महीने में अपने ट्रांसलेशन और ग्रामर को दुरुस्त करने की खास नसीहत दी. 2 दिसंबर को ट्रांसलेशन/ग्रामर का टेस्ट आयोजित किया जायेगा क्योंकि भाषा पर मज़बूत पकड़ ही उम्दा साहित्य की बुनियाद है.

मौके पर अंग्रेज़ी विभाग की शिक्षिका डॉ पीयूष बाल, जेआरएफ संजीत बारला, स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव सौरभ मुखर्जी ने सिलेबस सम्बंधित ओरिएंटेशन दिया. विद्यार्थियों के लिए जरूरी निर्देश यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं और छात्रों को वेबसाइट से लगातार जुड़ने की सलाह दी गयी.

 

Related Articles

Back to top button