JharkhandRanchi

11 सिंतबर से शुरू की जायेगी रांची यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया, 31 जुलाई को समाप्त हो चुका है कार्यकाल

Ranchi:  रांची यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया 11 सिंतबर से शुरू की जायेगी. उक्त निर्णय मंगलवार को रांची यूनिवर्सिटी में आहूत विभागाध्यक्षों की बैठक में लिया गया. प्रस्ताव कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की ओर से लाया गया. जिसमें बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जतायी. इसके पूर्व कयास  लगाये जा रहे थे कि रांची यूनिवर्सिटी में होने वाले छात्र संघ चुनाव में देर होगी.

अब भी रांची यूनिवर्सिटी की ओर से नये छात्रों का रजिस्ट्रेशन जारी है. ऐसे में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही छात्र संघ चुनाव कराया जायेगा. क्योंकि इसके बाद ही संकाय अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ पीके वर्मा की ओर से छात्रों की सूची जारी की जायेगी.

इसे भी पढ़ेंः विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ दुर्व्यवहार कर AVBP ने भाजपा का चेहरा बेनकाब किया- आप

31 जुलाई को समाप्त हो चुका है कार्यकाल

पिछले साल चुने गये छात्र प्रतिनिधियों का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो गया. जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने निर्णय लिया कि 11 सिंतबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू की जायेगी. हालांकि इस संबध में अभी तक नोमिनेशन, नाम वापसी समेत अन्य प्रक्रियाओं की तारीख नहीं तय की गयी है. इसके साथ ही जन संर्पक पदाधिकारी पीके झा ने जानकारी दी कि 28 अगस्त को अंगीभूत महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों और संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की जायेगी. जिसके बाद आगे की योजना बनायी जायेगी. दोनों ही बैठक अलग-अलग समय पर की जायेगी. उन्होंने बताया कि पूर्व छात्र संघ के सदस्यों से उनके कार्यालय की चाभी समेत अन्य चीजें ले ली गयी है.

ये थे उपस्थित

मौके पर प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार, संकाय अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ पीके वर्मा कुलसचिव डॉ अमर कुमार चैधरी, सीसीडीसी डॉ गिरिजा शंकर नाथ शाहदेव, डॉ प्रीतम कुमार, डॉ डीके भट्टाचार्य, डॉ शुभा रोहतगी, डॉ जीपी त्रिवेदी, डॉ विजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंः लातेहार : ‘SDO ने बेटी की शादी में कैटरिंग का काम करा लिया, पैसे मांगने पर कहते हैं- केस में फंसा दूंगा’

Related Articles

Back to top button