Crime NewsNational

BHU में बदमाशों ने छात्र की गोली मारकर की हत्या, हंगामा

Varanasi : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक छात्र की हत्या कर दी. मृतक छात्र का नाम गौरव सिंह है. गौरव बीएचयू से एमसीए की पढ़ाई कर रहा था. वह यूनिवर्सिटी के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल में रहता था. घटना मंगलवार शाम की है.

वहीं घटना के बाद अन्य छात्रों में काफी ज्यादा गुस्सा था. कॉलेज परिसर में छात्रों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी भी की. इधर पुलिस ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें – हेमंत सोरेन का स्थायी पता पूछनेवाली बीजेपी पर जेएमएम का पलटवार, कहा ‘खौफ में भाजपा नेता, कर रहे मूर्खतापूर्ण सवाल’

क्या है पूरी घटना

घटना उस वक्त हुई जब गौरव मंगलवार की शाम बिड़ला हॉस्टल के सामने खड़े होकर अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था. उसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और गौरव पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली मारने के तुरंत बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए.

गोली लगने से घायल छात्र को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. ट्रामा सेंटर में गौरव सिंह का इलाज किया गया, लेकिन उनके शरीर से इतना खून बह चुका था कि डॉक्टर गौरव को नहीं बचा सके. इधर गौरव की मौत की खबर से पूरे कैंपस में डर का माहौल पैदा हो गया.

इसे भी पढ़ें – अनुराग गुप्ता के बाद कई IAS और IPS अधिकारी निर्वाचन आयोग के रडार पर, मांगी रिपोर्ट

छात्रों का हंगामा

गौरव की मौत के बाद ट्रामा सेंटर में छात्रों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली. छात्रों नें जमकर हंगामा किया. और तोड़फोड़ भी की. हालात कंट्रोल से बाहर होता देख पुलिस ने जबरन छात्रों को ट्रामा सेंटर से बाहर किया.

इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई. वहीं गंभीर हालत देखते हुए कैंपस में भारी पुलिसबल की तैनाती की गयी. ताकि हंगामे को रोका जा सके. साथ ही पुलिस ने गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया.

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है, शासन उल्टी दिशा में चलने लगता है : मोदी

घटना को निजी दुश्मनी बता रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि निजी दुश्मनी के कारण घटना को अंजाम दिया गया है. सीओ कैंट अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह निजी रंजिश का केस है. इस संबंध में अबतक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि मृतक छात्र गौरव सिंह के पिता राकेश सिंह भी बीएचयू में ही बड़े बाबू के पद पर तैनात हैं.

Related Articles

Back to top button