JharkhandPalamu

सख्ती : पलामू में जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान, 19 वाहन किए गए जब्त

Palamu : उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देशानुसार परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने बुधवार की देर रात व गुरुवार अहले सुबह वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने हरिहरगंज,छत्तरपुर व पीपरा थाना क्षेत्रों में बिना फिटनेस,बिना रोड टैक्स व ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों को सुपुर्द किया.

कुल 19 वाहनों को किया गया जब्त

इस संबंध में डीटीओ ने बताया कि बुधवार की देर रात 12 जबकि गुरुवार अहले सुबह 7 वाहनों को जब्त किया है. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी इसी तरह चलाया जायेगा. सभी वाहन स्वामियों व संचालकों से वाहन के परमिट व फिटनेस से संबंधित सारे कागजात दुरुस्त करने के पश्चात ही वाहन का परिचालन करने की बात कही है, उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:  यात्री ध्यान दें : अहमदाबाद, नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेनें है विलंब, देखें लिस्ट

Related Articles

Back to top button