Crime NewsJharkhandRanchi

नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास एक नवजात शिशु का शव नाले से बरामद किया गया है. शिशु कूड़े के ढेर पर खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला. शव को देखकर लग रहा था कि किसी ने उसके जन्म लेते ही उसे मौत देने जैसा जघन्य अपराध किया  है. शिशु के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सड़क पर इस शिशु को कौन छौड़ कर गया.

ऑटो चालक ने शव देखकर पुलिस को दी सूचना

बताया गया है कि तालाब के किनारे से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने बच्चे का शव देखा और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि शिशु को कब फेंका गया है. पुलिस ने कहा कि वे आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही सीसीटीवा फुटेज भी तलाश रही है, जिससे इस मामले में ज्यादा जानकारी हासिल हो सके.

इसे भी पढ़ें- बड़े हादसे के इंतजार में गिरिडीह का स्वास्थ्य विभाग: जांच के बाद भी अस्पताल में लगे हैं एक्सपायरी अग्निशामक यंत्र

Related Articles

Back to top button