
New Delhi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.80 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं और अगले तीन दिन में 48 लाख और खुराकें दी जायेंगी.
केंद्र ने नि:शुल्क श्रेणी और सीधी खरीद के जरिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 21.80 करोड़ से ज्यादा खुराकें मुहैया करायी हैं. मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 23 मई तक बर्बाद हुए टीकों समेत 20,00,08,875 खुराकों का इस्तेमाल हुआ है.
मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास लोगों को देने के लिए अब भी 1.80 करोड़ से ज्यादा (1,80,43,015) खुराकें हैं.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में लॉकडाउन बढ़ने के आसार, 4 करोड़ वैक्सीन की जरुरत, मिले महज 40 लाख
मंत्रालय के अनुसार टीके की 48 लाख से ज्यादा (48,00,650) खुराकें भी आनेवाली हैं और अगले तीन दिन में सौंप दी जायेंगी.
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र कोविड-19 रोधी टीके नि:शुल्क मुहैया कराने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदशों का सहयोग कर रहा है. इसके अलावा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा टीके की सीधी खरीदारी के लिए भी मदद की जा रही है.
इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS : 18 से 44 आयुवर्ग के लोग अब सीधे वैक्सीन सेंटर पहुंच कर ले सकेंगे टीका




