
Hazaribag: हजारीबाग संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पिपरवार कोयलांचल और आस-पास के इलाकों में 20-22 की संख्या में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. इसी क्रम में शनिवार की अहले सुबह पिपरवार थाना क्षेत्र के बचराटांड़ में हाथियों के झुंड ने एक किसान पन्नेनाथ महतो की कुचल कर जान ले ली. सूचना पाकर पिपरवार थाना प्रभारी नितेश दूबे घटना स्थल पर पहुंचे.
इधर हजारीबाग के भाजपा नेता प्रफुल्ल कुमार ने इस घटना की सूचना हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी आर एन मिश्रा को दी.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : कांग्रेस को जोर का झटका, एक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
डीएफओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागांव के रेंजर छोटेलाल साह को शीघ्र घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया.
साथ ही मृतक के परिजन को तत्काल प्रावधान के अनुसार 50 हजार रुपए सहायता राशि देने का भी निर्देश दिया.
मौके पर खलारी जिला परिषद सदस्य अब्दुल्ला अंसारी, भाजपा मडंल अध्यक्ष संजीव मिश्रा सहित कई लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
हाथियों का झुंड बचराटांड़ में ग्रामीणों के घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए जान-माल की क्षति कर रहा है.
इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS : 72 घंटे के अंदर सड़क के गड्ढे ठीक करने के लिए तैयार हो रहा एसओपी




