JharkhandLead NewsTOP SLIDER

GOOD NEWS : 72 घंटे के अंदर सड़क के गड्ढे ठीक करने के लिए तैयार हो रहा एसओपी

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी ने इनकी वजह से होनेवाली मौतों पर जताई थी नाराजगी

Ranchi :   पथ निर्माण विभाग सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है. अगर किसी सड़क पर गड्ढे बन गये हैं तो उसमें तत्काल सुधार किस तरह से हो उसका एसओपी तैयार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :1220 जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ठेकेदारों को तीन माह की मोहलत, चकाचक नहीं हुई तो कार्रवाई

आवश्यक राशि का भी अलग से प्रावधान होगा

इंजीनियरों ने बताया कि यह प्रयास हो रहा है कि 72 घंटों में पोटहॉल्स को ठीक कर दिया जाये. इसके लिए प्रक्रिया का निर्धारण कर संबंधित इंजीनियरों व संवेदकों को दिया जायेगा. पोटहॉल्स को ठीक करने के लिए आवश्यक राशि का भी अलग से प्रावधान किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :Ranchi News :लोहरदगा गेट का नामकरण डॉ रामदयाल मुंडा के नाम पर करने की डीआरएम से मांग

सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद हुई पहल

दरअसल, सड़कों पर बने पोर्टहॉल्स से होने वाली मौतों पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है. पथ निर्माण विभाग  के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया है कि वे कोई नीति बनाये जिससे तय समय-सीमा के अंदर इसे ठीक किया जा सके.

इसे भी पढ़ें :दादा- दादी ने दिखायी हिम्मत, तेंदुए के जबड़े से छुड़ाकर बचाई एक साल की पोती की जान

लंबे समय तक सड़क खराब रहती है

इसी के बाद पथ निर्माण विभाग एसेओपी तैयार कर रहा है. बता दे की वर्तमान में सड़क की मरम्मत के लिए अलग से टेंडर निकलता है.संवेदक चयन कर काम आवंटित करने में काफी समय लग जाता है. इसके बाद सड़क दुरूस्त हो पाती है. ऐसे में यह देखा जा रहा है कि लंबे समय तक सड़क खराब ही अवस्था में रहती है. इसी बीच कोई दुर्घटना होने पर कई मामले में मौतें भी हो जाती हैं .

इसे भी पढ़ें :इमरजेंसी सेवा बना मजाक, पेट दर्द, खुजली में भी बुला रहे एंबुलेंस

Related Articles

Back to top button