BiharCrime News

नालंदा में मॉर्निंग वॉक करने निकले किसान पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

Nalanda : जिले के हरनौत प्रखंड के गोकुलपुर ऑफिस इलाके के बजरंगी मोड़ के समीप मॉर्निंग वॉक करने निकले किसान को अपराधियों ने गोलियों से भून कर शनिवार सुबह मौत के घाट उतार दिया है . मृतक की पहचान भाथा गांव निवासी चंद्रशेखर यादव के रूप में हुई है.

मृतक के भाई पप्पू कुमार ने बताया कि हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे . अचानक उन्हें पता हुआ की उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जब तक वह घटनास्थल पर पहुंचते पुलिस शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ ले आई. थाने के चंद कदमों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी लेकिन पुलिस को पता नहीं चल सका.

इसे भी पढ़ें : नवादा में नक्सली कमांडर के सहयोगी सहदेव यादव के घर पर NIA ने की छापेमारी

परिजन थानाध्यक्ष पर लगा रहे हत्या करवाने का आरोप

मृतक के परिजन थानाध्यक्ष पर हत्या करवाने का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं चल रहा था. 500 मीटर की दूरी में उन लोगों का घर था . घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमनी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस डिपार्टमेंट में तबादला, 173 दरोगा और इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर

Related Articles

Back to top button