
Nikhil kumar
Ranchi : राज्य में ठेकेदारी के काम में एसटी, एससी और ओबीसी को प्राथमिकता दी जायेगी. पथ निर्माण विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव तैयार किया है. इसके तहत पीडब्ल्यूडी कोड में संशोधन किया जायेगा. ठेकेदारी के काम के लिए निकाली गयी निविदा में जब बिड ओपन होगा और इसमें लोएस्ट रेट में निविदा की दर एसटी-एससी, ओबीसी ठेकेदारों की सामान्य वर्ग के ठेकेदारों के समान होगी तो ठेकेदारी में एसटी, एससी या ओबीसी वर्ग से जो भी हों उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी और काम आवंटित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें:झारखंड की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म सेरेंगसिया-1837 और स्वावलंबी होते गांव 18 से 20 फरवरी को भोपाल में होगी प्रदर्शित
निबंधन शुल्क भी लगेगा कम
राज्य में एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के लोगों को ठेकेदारी के काम के लिए निबंधन में भी प्राथमिकता दी जायेगी. उनका रजिस्ट्रेशन काफी कम शुल्क अदा करके हो जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने इसका भी प्रस्ताव तैयार किया है. एसटी, एससी वर्ग के अगर कोई व्यक्ति ठेकेदारी में निबंधन के लिए आवेदन करता है तो उनसे सिर्फ तय शुल्क का 25 फ़ीसदी ही लिया जायेगा.
वहीं ओबीसी वर्ग को 50 फ़ीसदी शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन दिया जायेगा. हालांकि इसके पूर्व ठेकेदारों के आवश्यक कागजात की भी जांच की जायेगी.
पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, विशेष प्रमंडल विशेष प्रमंडल सहित सभी वर्क्स विभागों में लागू होगा. जल्द ही इसकी कैबिनेट से स्वीकृति ले कर इसे लागू कर दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें:खुल गया तिब्बत मार्केट, 80 प्रतिशत कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने पर किया गया था सील




