JharkhandRanchi

19-20 अगस्त को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर मनाया जायेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Ranchi : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के द्वारा अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड (रांची) में 19- 20 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा. बुधवार को समिति के संरक्षक और सांसद संजय सेठ ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है. हर तरह के त्योहारों पर हम हमारी संस्कृति के तहत कार्यक्रम आयोजित करते हैं. इस तरह के आयोजन का उत्सव मनाते हैं और मनाते रहेंगे. 2 वर्षों के बाद राजधानी के मुख्य मार्ग पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद राजधानीवासी उठायेंगे. मौके पर विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद अजय मारू व समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा सहित अन्य भी उपस्थित थे. अध्यक्ष ने कहा कि अगली बैठक में समिति के अन्य पदों व कार्यों के लिए समिति का बृहद विस्तार किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:Big Breaking : पंकज मिश्रा रहेंगे जेल में, कोर्ट ने 18 तक बढ़ायी न्यायिक हिरासत

दही हांडी प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

मुकेश काबरा ने बताया कि समिति के द्वारा नौवीं बार इस महोत्सव का आयोजन होगा. 19 अगस्त को संध्या 6:00 बजे श्रीकृष्ण के बाल रूप की झांकी यानि बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता होगी. साथ ही झांकी प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा. इसमें 10 वर्ष तक के बच्चे श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ भाग ले सकेंगे.

दूसरे दिन (20 अगस्त) संध्या 7:00 बजे से दही- हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाटिका का भव्य, विशाल आयोजन होगा. दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेगी.

गोविंदाओं की टीम को अपना रजिस्ट्रेशन समिति कराना अनिवार्य होगा. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा. इस प्रतियोगितों में कुछ नियम व शर्तें भी हैं. प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए मेन रोड स्थित केडिया साइकिल में राजेंद्र केडिया एवं स्टेशन रोड, पटेल चौक पतंजलि के बाबा रामदेव के सेंटर में संतोष सिन्हा से प्रतियोगिता के फार्म प्राप्त किये जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:क्या ताइवान के मुद्दे पर चीन को घेरने के लिए भारत समेत 26 देशों की सेना तैयार है?

Related Articles

Back to top button