BiharCrime News

बेगूसराय : मजदूरी करने में खुद को बताया असमर्थ तो दबंग ने पीट-पीटकर मार डाला

Begusarai: जिले में मजदूरी करने में असमर्थ बताने पर दबंगों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. घटना जिले के नावकोठी थाना इलाके की है. मृतक की पहचान नावकोठी गांव के राजो पंडित के रूप में की गयी है.

परिजनों का आरोप है कि गांव के एक दबंग ने मवेशी की देखभाल के लिए राजो पंडित को बुलाया था. लेकिन तबियत खराब होने के कारण राजो पंडित ने काम करने से मना कर दिया. जिसके बाद आरोपी आग बबूला हो उठा और उसने राजो पंडित की बेरहमी से पीटा. इतने पर भी बदमाशों की क्रूरता नहीं रुकी और उन्होंने घायल अवस्था में रोजो को घर के बाहर फेंक दिया.

परिजनों ने बताया कि उसके इलाज के लिए परिवार वाले रुपये की जुगाड़ में जुटे ही थे. लेकिन शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें:JSSC CGL में आवेदन करने के लिए वे सभी उम्मीदवार योग्य जिन्होंने साल 2019 में किया था आवेदन

Related Articles

Back to top button