
Bermo : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एवं संतुलन बिगड़ने के कारण दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच अस्पताल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – देश के कई राज्य आंधी-तूफान की चपेट में, 31 लोगों की मौत-अलर्ट जारी
क्या है पूरी घटना
घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह की है. रात करीब 11 बजे की यह घटना बताई जा रहा है. घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि जारंगडीह में बीच सड़क पर एक ट्रक चालक अपना ट्रक बैक कर रहा था.
ट्रक को बैक करने के दौरान दो बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गयी. क्योंकि ट्रक की वजह से दोनों बाइक एक दूसरे को देख नहीं पाए. घटना के बाद सभी को सीसीएल के कथारा एरिया हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़ें – साउथ कश्मीर के रिटर्निंग ऑफिसर की घसीटकर पिटाई, सेना पर आरोप
जांच में जुटी पुलिस
इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. मृतकों के घर में कोहराम मचा है और पूरा परिवार सदमे में है.




