Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

कल्याण विभाग की विशेष पहल: आईटीआई कौशल कॉलेज में आवेदन कर सकती है बेटियां, शत-प्रतिशत प्लेस्मेंट की व्यवस्था

Ranchi: अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के लिए कल्याण विभाग की विशेष प्रयोजन वाहिनी प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित आईटीआई कौशल कॉलेज, रांची में मैन्युफैक्चरिंग एवं कुलिनरी ट्रेड में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आईटीआई कौशल कॉलेज का मुख्य उद्येश्य राज्य की युवतियों को रोजगारोन्मुख बनाना है. आईटीआई कौशल कॉलेज में वंचित समुदायों, विशेषकर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग की छात्राएं मैन्युफ़ैक्चरिंग एवं कुलिनरी (पाक कला) की पढ़ाई और प्रशिक्षण पूरा कर रोजगार पा सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: कल्याण विभाग की विशेष पहल: आईटीआई कौशल कॉलेज में आवेदन कर सकती है बेटियां, शत-प्रतिशत प्लेस्मेंट की व्यवस्था

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

छात्राओं की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है, जिसमें योग्य छात्राएं https://app.prejha.org/iti-home.phpपर लॉगिन कर अपनी जानकारी दर्ज कर सकती हैं. वर्तमान में प्रेझा फाउंडेशन द्वारा कुल 28 कल्याण गुरुकुल, 8 नर्सिंग कॉलेज, एक आईटीआई कॉलेज का संचालन किया जा रहा है. आईटीआई कौशल कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं के साथ 100 प्रतिशत प्लेस्मेंट की व्यवस्था की गयी है.

नामांकन के लिए महत्वपूर्ण बातें

  • केवल झारखंड की युवतियों के लिए.
  • 10वीं पास युवतियां ले सकती हैं नामांकन.
  • 100% कैंपस प्लेस्मेंट (रोज़गार).
  • सुरक्षित एवं आधुनिक कैंपस.
  • रहने एवं खाने के साथ इन-कैम्पस-लर्निंग की सुविधा.
  • आवेदक की आयु सीमा 17–28 वर्ष है.

Related Articles

Back to top button