Crime NewsJharkhandRanchi

चार लोगों को फंदे से लटकाकर मारने वाला 15 लाख का इनामी नक्सली अभ्यास भुइयां ने किया सरेंडर

Ranchi: बिहार-झारखंड के हार्डकोर नक्सली नक्सली अभ्यास भुइयां उर्फ प्रेम भुईयां ने गुरूवार को रामपुर थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ 159 बटालियन स्थित परिसर में सीआरपीएफ के कमांडेंट कुमार मयंक एवं गया एसएसपी आशीष भारती के समक्ष सरेंडर किया. मूल रूप झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला 15 लाख का इनामी अभ्यास भुइयां बिहार पुलिस, एसएबी, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के दबाव में गया पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. पुलिस नक्सली के पास से एक रायफल और 925 कारतूस बरामद किया है. बिहार-झारखंड में लूट, हत्या आगजनी जैसे 21 मामले दर्ज है.
इसे भी पढ़ें: पीएलएफआई के जोनल कमांडर जेठा कच्छप को हाई कोर्ट से मिली जमानत

पुख्ता सुत्रों की माने तो नक्सली अभ्यास भुइयां नवम्बर 2021 में गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मोनबार गांव बघमरवा टोले में चार लोगों को फंदे से लटकाकर हत्या में भी शामिल था. एक परिवार के चार सदस्यों की घर में घुसकर हत्या करचारों के शवों को घर के बाहर फंदे पर लटका दिया और फिर घर को बम से उड़ा दिया. वारदात के बाद नक्सलियों ने घर के बाहर एक पर्चा भी चिपकाया था. इसमें बदला लेने के लिए इस परिवार के सदस्यों की हत्या की बात कही गई है. झारखंड सरकार ने प्रेम भुइंया के विरूद्ध 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था, वहीं बिहार में भी उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी का सदस्य अभ्यास भुइयां की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. वर्ष 2003 में अभ्यास भुइयां नक्सली संगठन से जुड़ा था. वर्ष 2015 में रीजनल कमांडर बनाया गया.

Related Articles

Back to top button