
Lucknow: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. आप और कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. पहली लिस्ट में छह कैंडिडेट के नाम हैं. जिनमें से तीन मुलायम परिवार के हैं. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे. जबकि मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव बदायूं से अपनी किस्मत आजमाएंगे. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनावी मैदान में उतरेंगे.
इसे भी पढ़ेंःमध्यस्थता के जरिये सुलझेगा अयोध्या विवाद, SC ने बनायी तीन सदस्यीय मध्यस्थता कमेटी
छह उम्मीदवारों की सूची जारी
पार्टी के राज्यसभा सांसद और सपा संसदीय दल के नेता रामगोपाल यादव ने एक प्रेस रिलीज के माध्य से इन छह नामों की जानकारी दी है. सपा की पहली सूची में जगह पाने वाले छह नामों में मुलायम सिंह के अलावा बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, इटावा से कमलेश कठेरिया, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और बहराइच से शब्बीर वाल्मीकि शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि इटावा, रॉबर्ट्सगंज और बहराइच सुरक्षित लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है.
इसे भी पढ़ेंःअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : जिंदगी का सफर मुश्किल था, मगर कभी हार नहीं मानी रजिया बेगम ने
इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने पहले 15 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की. उम्मीदवारों की इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने वर्तमान संसदीय क्षेत्र अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे, जबकि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी अपनी परंपरागत सीट रायबरेली से ही चुनाव लड़ेंगी. वहीं इससे पहले आप ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से छह पर अपने कैंडिडेट के नामों की घोषणा की है.
इसे भी पढ़ेंःसम्मेलन में उठी आवाज- आदिवासी हिंदू नहीं, अलग धर्म कोड न देकर आदिवासियों की पहचान मिटाना चाहती है…
सपा-बसपा में गठबंधन
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. यूपी की 80 पर सपा-बसपा के साथ राष्ट्रीय लोक दल भी गठबंधन में है. गठबंधन के मुताबिक बसपा 38, सपा 37 और आरएलडी तीन सीटों पर लड़ रहे हैं. हालांकि, हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को भी गठबंधन का हिस्सा बताया. लेकिन कांग्रेस पहले ही राज्य की सभी 80 सीटों पर लड़ने का ऐलान कर चुकी है.
इसे भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़, बिहार,यूपी की तर्ज पर अब झारखंड में कॉन्ट्रैक्टर्स को योजनाओं का करना होगा रखरखाव




