GiridihJharkhand

गिरिडीह में पति-पत्नी के बीच सुलह कराने बैठी थी पंचायत, गुस्से में महिला ने कर ली आत्महत्या

Giridih: गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के धरमपुर गांव में मंगलवार दोपहर अजीबो गरीब हालात पैदा हो गए. जब पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के लिए पंचायत बैठी थी. इसी बीच पंचायत से उठ कर एक महिला घर चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मृतका जफीना खातून के इस तरह से बीच पंचायत से उठकर घर में फांसी लगाने की घटना ने पंचायत के शामिल ग्रामीणों की हालात खराब कर दिया. इस दौरान धनवार के परसन ओपी की पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. सूचना मिलने के बाद धनवार पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जफिना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी. तभी मृतका के मायके वाले उसके शव को उठाने से मना कर दिया. और जफीना के शव को यह उठाने से यह कहकर मना कर दिया की जब तक उन लोगो को मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक शव नही उठाने दिया जाएगा. वैसे इस घटना के बाद भी अब तक मायके वालों को कोई आवेदन नही दिया. तो दूसरी तरफ धनवार पुलिस परिजनों से आवेदन की मांग कर रही थी. जबकि मृतका के पति समेत ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए थे.

जानकारी के अनुसार धर्मपुर गांव निवासी फिरोज मियां उर्फ कोका के घर पिछले कई दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. विवाद इतना बढ़ा हुआ था की जफीना को उसके पति फिरोज के साथ ससुराल वाले तक टॉर्चर करते आ रहे थे.  इसी विवाद को लेकर मंगलवार को गांव में पंचायत बुलाई गयी थी. जिसमे जफीना के मायके वाले आए, तो उसका पति फिरोज के साथ पूरे ससुराल वाले भी पंचायत में मौजूद थे. पंचायत अभी शुरू ही हुआ था की दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए. जबकि परसन ओपी की पुलिस वहीं मौजूद थी. इसके बाद भी दोनो पक्ष कई बार आपस में उलझे, इसी से नाराज मृतका गुस्से में घर गई और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव सुनील बर्णवाल पहुंचे गिरिडीह, जल जीवन मिशन का हाल देख हुए नाराज

Related Articles

Back to top button