NEWS

हजारीबाग : श्मशान की भूमि पर किया जा रहा था अतिक्रमण, ग्रामीणों ने किया विरोध

Hazaribagh : हजारीबाग के बरही थाना अंतर्गत धनवार गांव के आरामठा श्मशान घाट में कुछ लोग जेसीबी से खुदाई कर ट्रेंच काट उसे बेचने की फिराक में हैं. ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वहां पहुंचकर विरोध किया. मामले को बिगड़ते देख ग्रामीणों ने बरही पुलिस को सूचना दी, तो एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसे थाना ले आया गया.

इस बाबत धनवार गांव निवासी शिव शंकर यादव ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बरही थाने में आवेदन दिया. जिसमें बताया गया है कि सौ वर्षों से लगातार यहां शवदाह होता रहा है.

श्मशान घाट की सार्वजनिक भूमि पर दुधपनिया निवासी गुलाम मुस्तफा और मो. जलील ने जेसीबी से ट्रेंच काट दिया. इससे सनातन समाज की आस्था पर चोट पहुंचाई गई है. इस कारनामे से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और सामाजिक शांति भंग होने की प्रबल आशंका है.

 

इसे भी पढ़ें : छह आइएएस अधिकारियों का तबादला, केके सोन बने कल्याण सचिव, के श्रीनिवासन परिवहन सचिव

Related Articles

Back to top button