National

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का कहर, हिमस्खलन, छह पुलिसकर्मी लापता

NewDelhi : जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का कहर जारी है. खबरों के अनुसार कुलगाम जिले में गुरुवार को जवाहर सुरंग के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमस्खलन होने से कई पुलिसकर्मी लापता हो गये. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ. उन्होंने बताया कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों में छह पुलिसकर्मी लापता हो गये. जिनकी तलाश का काम किया जा रहा है. इन 10 लोगों में छह पुलिसकर्मी, दो अग्निशमन के कर्मी व दो स्थानीय निवासी शामिल हैं.   अधिकारियों के अनुसार, पुलिस बचाव दल और अन्य संबंधिज एजेंसियां मौके पर पहुंच गयी हैं. जानकारी के अनुसार  कश्मीर घाटी में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही है.

पिछले 24 घंटे में कुलगाम जिले में सबसे अधिक हिमपात हुआ हैं. जिले के कुछ हिस्सों में पांच फीट तक बफबारी हुई.  स्नो एंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने अगले 24 घंटे के लिए जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए विभिन्न स्तर की हिमस्खलन चेतावनी जारी की है. हिमस्खलन प्रभावित इलाके से 78 परिवारों को हटाकर सुरक्षित ठिकानों पर लाया जाया जा चुका है.

  द्रास-कारगिल हाईवे भी बंद हो गया

बर्फबारी से फिसलन के चलते हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गये हैं.  द्रास-कारगिल हाईवे भी बंद हो गया है;  यहां हिमस्खलन की चपेट में एक वाहन आया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं.  खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द रहीं. जम्मू एयरपोर्ट से 13 उड़ानें रद्द रहीं। माता वैष्णो देवी चॉपर सेवा भी ठप रही. मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भाग इलाके के कोकरबाग में हिमस्खलन में फंसे 30 नागरिकों को पुलिस ने बचाया. गांदरबल जिले के कंगन के खान मोहल्ला से पुलिस ने 22 परिवारों के 124 लोगों को सुरक्षित निकाला; बांदीपोरा में ट्रांसमिशन टावर ध्वस्त हो गया;

 

Related Articles

Back to top button