
Dhanbad : धनबाद में अपराधकर्मी इतने बेखौफ हैं कि पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ रहे हैं. कुछ इसी तरह की घटना धनबाद में देखने को मिली. एसबीआइ के हीरापुर शाखा से एसआइ शंभु ठाकुर एक लाख की निकासी कर फुटपाथ पर कपड़े खरीद रहे थे. उसी वक्त अज्ञात बाइक सवार रुपये से भरा बैग छिनकर फरार हो गये. घटना की जानकारी के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
कैसे घटी घटना
जानकारी के अनुसार शंभु ठाकुर अंगारपथरा में एसआइ के पद पर कार्यरत हैं. वे किसी काम से धनबाद कोर्ट आये हुए थे. कोर्ट के बाद उन्होंने हीरापुर एसबीआइ शाखा से एक लाख की निकासी की थी. जिसके बाद ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप के पास से फुटपाथ पर लगे कपड़े की दुकान से कुछ कपड़े खरीद रहे थे, उसी समय अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.




