NEWS

अमित शाह की सभा के पहले कोलकाता में भी लगे गद्दारों को गोली मारो के नारे

Kolkata : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के समय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में देश के गद्दारों को गोली मारो के जिस नारे की वजह से भाजपा की चौतरफा किरकिरी हुई थी, वह रविवार को कोलकाता के शहीद मीनार मैदान की जनसभा में भी सुनने को मिला है. अमित शाह की जनसभा में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रैली की शक्ल में शहीद मीनार मैदान में पहुंच रहे थे.

उसी रैली में शामिल लोगों ने गद्दारों को गोली मारने के नारे लगाए. हालांकि शाह के शहीद मीनार मैदान में आने से पहले ये नारे लगाए जा रहे थे. दरअसल जिस शहीद मीनार मैदान में अमित शाह जनसभा कर रहे थे, उसके ठीक बाहर धर्मकल्ला में माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में एकत्रित होकर अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हो रही थी.

इसे भी पढ़ेंः विराट कोहली को दबाव में गलतियां करते देखकर अच्छा लगा : ट्रेंट बोल्ट

एनआरसी और एनपीआर के विरोध में गोलबंदी

आंदोलनकारियों ने हाथों में बैनर पोस्टर आदि लिया था जिस पर नागरिकता अधिनियम को वापस लेने, बंगाल में एनआरसी और एनपीआर किसी भी सूरत में नहीं लागू करने की मांग की जा रही थी. मूल रूप से वामपंथी छात्र और कांग्रेस के छात्रों ने एकजुट होकर नारेबाजी शुरू की थी.

इसमें माकपा और कांग्रेस की युवा तथा महिला इकाई के कार्यकर्ता भी शामिल थे. जैसे ही वहां से भारतीय जनता पार्टी की रैली गुजरी, उसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने गद्दारों को गोली मारने के नारे लगाने शुरू कर दिए. हालात तनावपूर्ण बनने लगे थे लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नारेबाजी करने वालों और आंदोलनकारियों को बैरिकेडिंग के जरिए एक दूसरे से अलग रखा था जिसकी वजह से टकराव नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना वायरस : एक मौत के बाद डरे हुए हैं अमेरिकी, कहा – कहां से लायेंगे इलाज के पैसे

सभा में पिस्टल लेकर पहुंचा दुर्गापुर निवासी यदु नंदी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शहीद मीनार की जनसभा में एक शख्स पिस्टल लेकर घुस गया. हालांकि सभास्थल पर सुरक्षा और प्रबंधन के लिए तैनात वॉलिंटियर्स और पुलिस की टीम ने उसे सभा के बीच पहुंचने से पहले ही रोक दिया.

दुर्गापुर निवासी यदु नंदी नाम का यह युवक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) का सेवानिवृत्त जवान है और भाजपा का समर्थक है. वह लाइसेंसी बंदूक लेकर आया था.

तलाशी के बाद छोड़ा गया

जब वह सभा में प्रवेश कर रहा था तब सुरक्षा जांच के दौरान पता चल गया कि उसके पास पिस्टल है. इसके तुरंत बाद उसे रोक लिया गया. पुलिस ने पुख्ता जांच करने के बाद उसे वापस घर भेजा. हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का कहना है कि इससे अमित शाह की सभा को कोई खतरा नहीं है.

उसके पास बंदूक से संबंधित सारे दस्तावेज थे लेकिन सभा के नियमों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों के कार्यरत जवानों के अलावा किसी को भी बंदूक लेकर रैली स्थल पर प्रवेश नहीं करने दिया जाता है.

इसे भी पढ़ेंः #Budgetspecial : कृषि ऋण माफी पर रहेगा जोर, कृषि आशीर्वाद योजना व एक रुपये में जमीन रजिस्ट्री पर लग सकता है ग्रहण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button