BiharCrime News

नालंदा में 300ml अंग्रेजी शराब के चक्कर में ठेकेदार का 50 लाख का मकान पुलिस ने किया सील

Nalanda : जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के पंचरुखीया कुंआ मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 300 ml अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि शराब मिलने के बाद 50 लाख के आलीशान मकान को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया. इस मामले को लेकर राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के पचरुखिया कुआं निवासी राम पवित्र सिंह का पुत्र शंभू सिंह उर्फ अमरजीत सिंह है.

शंभू सिंह पेशे से ठेकेदार है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ठेकेदार घर पर विदेशी शराब सेवन करने के लिए लाया है. इसी सूचना के अवलोकन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शम्भू सिंह को घर से 300ml विदेशी शराब और दो डिस्पोजल ग्लास के साथ घर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही उसके मकान को भी पुलिस ने सील कर दिया है.

इसे भी पढ़ें:जब आकस्मिक निधि से मंत्रियों की गाड़ी ली जा सकती है तो वृद्धा पेंशन क्यों नहीं दिया जा रहा – विनोद सिंह

Related Articles

Back to top button