
Siliguri: फांसीदेवा थाना पुलिस ने 12 करोड़ रुपये के ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के अनुसार फुलवारी बाइपास के पास तलाशी अभियान चलाने के दौरान 4 चक्का गाड़ी से भारी मात्रा में पुलिस ने ब्राउन शुगर बरामद किया जिसका कुल वजन करीब 5 किलोग्राम के आसपास है.
साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम आशिक अली है. फांसीदेवा थाना पुलिस मौके से गाड़ी से ब्राउन शुगर और आरोपी आशिक अली को गिरफ्तार कर थाने ले आयी है.
इसे भी पढ़ें : आयुक्त के आदेश की डेडलाइन हुई खत्म, रांची के अधिकतर स्कूलों ने वेबसाइट पर नहीं दी सिलेबस और किताबों की जानकारी
छानबीन में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आशिक अली इस ब्राउन शुगर को कहीं दूसरी जगह तस्करी करने के लिए ले जा रहा था.
लेकिन गुप्त सूत्रों से खबर पाकर फांसीदेवा थाना पुलिस ने तस्करी होने से पहले ही ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
इस घटना के बारे में फांसीदेवा के बीडीओ संजू गुहा मजुमदार ने बताया कि बरामद किये गये ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब 12 करोड़ रुपये है.
आरोपी कहां से ब्राउन शुगर को लेकर कहां जा रहा था. इसकी छानबीन फांसीदेवा थाना पुलिस कर रही है. इस गिरोह में और कौन-कौन लोग हैं. उन सभी की तलाश पुलिस कर रही है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 24 में से 13 जिले के एसपी के पास अपने काम के अलावा अतिरिक्त प्रभार का बोझ




