
NewDelhi : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्हें गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हालांकि संबित पात्रा ने इस बारे में कोई पुष्टी नहीं की है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के नाते वे मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं. अक्सर टीवी डिबेट्स में संबित पात्रा शामिल होते हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता दिखती है.
संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण पाये जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं आयी है. लेकिन बीजेपी में शामिल हो चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके संबित पात्रा के जल्द ठीक होने की कामना की है.
Wishing Sambit Patra Ji a speedy recovery. Take care. @sambitswaraj https://t.co/gNUY8ndGLh
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) May 28, 2020
यहां बता दें कि संबित पात्रा खुद भी डॉक्टर हैं. वे हिंदू राव हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर भी रह चुके हैं. संबित 2019 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा के पुरी से चुनाव लड़े थे. लेकिन बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा से हार गये थे.
इसे भी पढ़ें – #Corona : रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये, झारखंड का आंकड़ा पहुंचा 462
महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री मिल चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
संबित पात्रा कोरोना पॉजिटिव हैं या नहीं ये तो कोविड जांच के बाद स्पष्ट होगा. लेकिन इससे पहले एनसीपी कोटे से मंत्री जितेंद्र अहवाद कोरोना संक्रमित पाये गये थे. जबकि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. वे महाराष्ट्र सरकार में दूसरे कोरोना पॉजिटिव मंत्री थे.
देश में कोरोना संक्रमित 1 लाख 58 हजार पार
देश में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. गुरुवार सुबह तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,58,333 हो चुकी है. हालांकि 67,692 लोग अबतक ठीक भी हुए हैं. इस महामारी से देश में 4,531 लोगों की जान जा चुकी है.
इसे भी पढ़ें – #LockDown : मजदूरों को विमान से लाने वाला पहला राज्य बना झारखंड, बच्चों ने कहा- ‘थैंक्यू हेमंत अंकल’




