JharkhandRanchiTODAY'S NW TOP NEWS

साइन अब्दुल रज्जाक अंसारी मेमोरियल इरबा बीएड कॉलेज कर रहा मनमानी, हर छात्र से वसूल रहा अवैध रूप से नौ हजार रुपये

Ranchi : राज्य में एक के बाद एक शिक्षण संस्थानों के फर्जीवाडे और धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. अब इसी फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है, ओरमांझी स्थित साइन अब्दुल रज्जाक मेमोरियल इरबा बीएड कॉलेज का. जो छात्रों से अवैध तरीके से नौ हजार रुपये प्रति छात्र वसूल रहा है. राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार कितनी मुस्तैद है, इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि न्यूज विंग ने पिछले एक महीने में कई शिक्षण संस्थानों के फर्जीवाड़े को उजागर किया है. हाल ही में न्यूज विंग साईंनाथ यूनिवर्सिटी, राय यूनिवर्सिटी, इक्फाई यूनिवर्सिटी, गोला पॉलिटेक्निक, सिल्ली पॉलिटेक्निक, न्यूटन क्लासेज, ब्रदर्स एकेडमी, अमेटी यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हो रहे फर्जीवाड़े को सामने लाया है.

इसे भी पढ़ें – घोषणा कर भूल गयी सरकारः 13 जुलाई – सर, यह अंब्रेला स्कीम क्या होती है, जो अब तक लागू ही नहीं…

सरकार से संस्थान की मान्यता रद्द करने की मांग करेगी अभाविप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री आशुतोष सिंह ने इस बारे में कहा कि अभाविप साइन अब्दुल रज्जाक मेमोरियल इरबा रांची बीएड कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ है. यदि कॉलेज प्रशासन इस अवैध वसूली को बंद नहीं करता है तो अभाविप सरकार से संस्थान की मान्यता रद्द करने की मांग करने पर विचार करेगी.

कॉलेज ने मैट्रिक-इंटर,ग्रेजुएशन के मूल प्रमाण पत्र अपने पास जमा रख लिये हैं

साइन अब्दुल रज्जाक बीएड कॉलेज के छात्रों का कहना है कि कॉलेज में छात्रों से डायरेक्टर और सचिव द्वारा नौ हजार रुपये मांगे जा रहे हैं. छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से उन्हें यह भी कहा जा रहा है कि कल्याण विभाग में इतनी धनराशि जमा करनी पड़ती है, तब जाकर छात्रवृत्ति मिलती है, इसीलिए छात्र नौ हजार जमा करें.

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के मैट्रिक-इंटर और ग्रेजुएशन के मूल प्रमाण पत्र अपने पास जमा कर लिये हैं.  छात्रों ने तो यहां तक बताया कि कॉलेज प्रशासन के लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं कि यदि किसी भी छात्र ने शिकायत की तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते  

Related Articles

Back to top button