NationalNEWS

सिद्धारमैया ही होंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद के साथ ही प्रदेश में पार्टी संभालेंगे

New delhi: कांग्रेस पार्टी में कर्नाटक के सीएम पद को लेकर जारी खींचतान पर विराम लग गया है. चल रही चर्चा के अनुसार सिद्धारमैया ही अगले मुख्यमंत्री होंगे. दूसरे दावेदार डीके शिवकुमार के डिप्टी सीएम व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे. इसके साथ ही ऊर्जा और सिंचाई मंत्रालय की जिम्मेदारी भी इन्हीं के पास रहेगी. पूरी उम्मीद है कि आज दोपहर एक बजे राहुल गांधी इस आशय की घोषणा करेंगे. मिल रही जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होगा और दोनों नेताओं के साथ दस मंत्री शपथ ले सकते हैं.

 

मालूम हो कि चुनाव नतीज आने के बाद से पिछले चार दिनों से बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक कई बैठकें हुईं. सिद्धारमैया रेस में सबसे आगे चल रहे थे. इन्हें 80 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है. डीके शिवकुमार भी प्रबल दावेदार थे. पार्टी के सभी नेता प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस जीत का श्रेय शिवकुमार को ही दे रहे थे. पार्टी दोनों में किसी को नाराज करने में पक्ष में नहीं थी. दोनों सम्मान देने का फार्मूला खोजने में पार्टी को समय लग गया.

Related Articles

Back to top button