Crime NewsJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

एसआई की हत्या: परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग, कहा- काम के दबाव में थी

Ranchi: दारोगा संध्या टोपनो की हत्या से उनके परिजन सकते हैं. संध्या टोपने के मामा निमेश तिर्की ने बताया कि मेरी भांजी को शहीद का दर्जा मिले. इसके साथ ही मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने सवाल उठाया है कि जब थाना प्रभारी को पता था अपराधी को पकड़ना है तब सिर्फ दो कांस्टेबल के साथ एक महिला अधिकारी को रात को कैसे भेज दिया. मालूम हो कि आज तड़के वाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने पिकअप वैन से कुचल कर संध्या टोपनो की हत्या कर दी है. मामले में वाहन चालक की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन मुख्य आरोपियों तक अभी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है.

देखें वीडियो…क्या बोले मामा

 

इसे भी पढ़ें :  एसआई की हत्या : पशु तस्करों की घेराबंदी में जुटी रांची पुलिस

संध्या के मामा ने कहा कि तेज रफ्तार में आते वाहन को देख दोनों कांस्टेबल और ड्राइवर मौके से भाग खड़े हुए. मामा ने यह भी बताया कि फोन पर अक्सर बातचीत के दौरान काम के दबाब को लेकर चर्चा करती थी. वह बताती थी कि काम का बहुत बोझ रहता है. बहुत दबाब में रहती हूं. 2018 बैच के एसआई संध्या टोपनो रातू इलाके में अपनी मां के साथ रहती थी. मूलरूप से खूंटी की रहने वाली संध्या तीन भाई बहनों में दूसरे स्थान पर थी. संध्या के पिता की मौत हो चुकी है. बताया जाता है कि घरवाले संध्या की शादी की तैयारी में थे. एक लड़के के परिजनों से शादी की बातचीत भी चल रही थी.

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन ज‍िलों में कुछ देर में होगी जोरों की बार‍िश, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया येलो अलर्ट, दी ये सलाह

Related Articles

Back to top button