NEWSRanchi

पंडरा इलाके में जमीन विवाद में चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा कॉलोनी में गोली चली है. इस गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गोलीबारी की घटना का अंजाम घनश्याम पांडे ने दिया है. बताया जा रहा है कि दो पक्ष में जमीन विवाद चल रहा था. इसी जमीन विवाद में घनश्याम पांडे ने फायरिंग की है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पंडरा थाने की पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर घटना स्थल पर मामले की जांच की और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पंडरा थाना प्रभारी चिंटू ने कहा है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button