National

महाराष्ट्र के महापौर चुनाव में भी दिख सकता है शिवसेना और भाजपा का टकराव

Mumbai: पारंपरिक विरोधी रही शिवसेना और कांग्रेस-राकांपा के बीच बदलते रिश्ते को देखते हुए महाराष्ट्र में आगामी महापौर चुनाव में कुछ रोचक परिदृश्य देखने को मिल सकता है. और कम-से-कम कुछ नगर निकायों में भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए ये दल आपस में हाथ मिला सकते हैं.

कुछ नगर निगमों में कांग्रेस और राकांपा, शिवसेना के समर्थन से मजबूत स्थिति में आ सकती है. जबकि कुछ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है.

इसे भी पढ़ेंः#Jharkhand_election जानिये पहले चरण की 13 सीटों पर किस पार्टी और किस उम्मीदवार की क्या है स्थिति

22 नवंबर को महापौर का चुनाव

महाराष्ट्र में महापौर के चुनाव 22 नवंबर को होंगे. अहमदनगर, नागपुर, पुणे, पिंपरी, चिंचवड, लातूर, सांगली मिराज कुपवाड़, धुले, नवी मुंबई और नासिक में भाजपा के सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने की संभावना है, जहां पार्टी मजबूत स्थिति में है.

गत 21 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा से अलग होने के बाद महाराष्ट्र में नया राजनीतिक समीकरण उभर रहा है.

शिवसेना अपनी पारंपरिक विरोधी राकांपा और कांग्रेस के साथ संबंध विकसित कर रही है. ये नए घटनाक्रम राज्य की राजनीति की रूपरेखा तय करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः#Maharashtra: महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर सोनिया गांधी ने भी साधी चुप्पी, कहा- नो कमेंट्स

राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने बुधवार को कहा कि संभावित राजनीतिक उलट-फेर और समीकरण इस बात पर निर्भर करता है कि तीनों दल राज्य स्तर पर सरकार के गठन को लेकर अपनी बातचीत में कैसे आगे बढ़ते हैं.

मंगलवार को राकांपा की सुरमंजीरी लाटकर कोल्हापुर नगर निगम की नयी महापौर बनीं. जबकि कांग्रेस के संजय मोहिते को उपमहापौर चुना गया. मतदान के दौरान शिवसेना के चार पार्षद अनुपस्थित थे.

122 सदस्यीय नासिक नगर निगम (एनएमसी) में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 65 पार्षद हैं, इसके बाद शिवसेना (34), राकांपा और कांग्रेस (दोनों के छह), मनसे (पांच), निर्दलीय (तीन) और आरपीआइ-ए (एक) के पार्षद हैं.

खरीद-फरोख्त के खतरे से बचने के लिये सभी पार्टियों ने अपने-अपने पार्षदों को शहर के बाहर विभिन्न जगहों पर भेज दिया था. दो पार्षदों के विधायक चुने जाने के बाद एनएमसी में प्रभावी क्षमता 120 हो गयी है.

ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा से महापौर पद छीनने के लिये शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिला सकती है. ऐसे हालात में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की भूमिका अहम होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ेंः#Maharashtra के सियासी रस्साकशी के बीच एनसीपी चीफ पवार ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Related Articles

Back to top button