
New Delhi: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच एनसीपी प्रमुख पवार ने पीएम मोदी से मुलाकात की है. राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को यहां संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
हालांकि कहा जा रहा है कि ये मुलाकात महाराष्ट्र के किसानों की समस्या को लेकर हुई, लेकिन पवार, पीएम मोदी की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा का दौर जारी है.
इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection: भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी के नाम पर स्वीकृत बोलेरो से 29.98 लाख रुपये बरामद
देश के 2 बड़े नेताओं के बीच करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई. इस मुलाकात के बीच में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बुलाया गया था.
किसानों की समस्या को लेकर मुलाकात
बताया जा रहा है कि शरद पवार ने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया. इसके साथ ही उन्होंने फसलों को हुए नुकसान और राज्य में बढ़ते कृषि संकट के मद्देनजर उनके तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.
इसे भी पढ़ेंः#Maharashtra: महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर सोनिया गांधी ने भी साधी चुप्पी, कहा- नो कमेंट्स
पवार ने तीन पृष्ठों के एक ज्ञापन में कहा कि नासिक जिले में सोयाबीन, धान, मक्का, बाजरा और टमाटर, प्याज जैसी सब्जियों की फसलें अंतिम चरण में थीं, लेकिन बेमौसम भारी बारिश से वे पूरी तरह बर्बाद हो गयीं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों में नासिक के 44 किसानों ने आत्महत्या की है.
साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को अगले साल 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच होने वाले वंसत दादा सुगर इंस्टीट्यूट प्रोग्राम के लिए न्योता भी दिया है.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता बनी हुयी है. महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना के बीच बातचीत चल रही है. इस बीच राकांपा चीफ और पीएम मोदी की मुलाकात सुर्खियों में है.
इसे भी पढ़ेंः#Kashmir मुद्दे पर राज्यसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह- स्थिति सामान्य, जल्द बहाल की जाएगी इंटरनेट सेवा




