Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
Raipur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के बारे में कथित विवादास्पद बयान देने वाले शरजील इमाम के बारे में कहा है कि उसने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक बयान दिया है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है.
शाह ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सीएए पर भ्रम फैला रही है, विरोध कर रही है, लोगों को दंगे के लिए उकसा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस देश के मुसलमान भाइयों को (विपक्षी दल) उकसा रहे हैं कि आपकी नागरिकता चली जाएगी.
इसे भी पढ़ें- देशद्रोह का आरोपी #JNU छात्र शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार
शाह ने राहुल पर साधा निशाना
गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा बतायें कि आप कानून की कौन सी धारा पढ़ रहे हैं जिससे इस देश के मुसलमानों की नागरिकता जाएगी. यह भ्रम फैला रहे हैं और लोगों को डरा रहे हैं.
उन्होंने सीएए के विरोध में शरजील इमाम के कथित भड़काऊ भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि अब शरजील का बयान देखिए. वह कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक बोले कि चिकन नेक को काट दो असम भारत से कट जाएगा. सात पुश्तें लग जाएगी असम भारत से ऐसे नहीं कटेगा.
दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शन से जुड़े इमाम का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कथित तौर पर असम को भारत से अलग करने का बयान दे रहा है. इसके बाद उसके खिलाफ कई राज्यों की पुलिस ने मामले दर्ज किये और उसे मंगलवार को बिहार से गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें- #Dhullu से रंगदारी मांगने के आरोपी ने उनके करीबी धर्मेंद्र गुप्ता पर लगाया हत्या की धमकी देने का आरोप
केजरीवाल जी हमें देशभक्ति ना सिखाओ: शाह
शाह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल कह रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी को पाकिस्तानी प्यारे हैं. उन्होंने कि केजरीवाल जी हमें देशभक्ति ना सिखाओ. हमारा जीवन भारत माता की जयकारे के साथ शुरू हुआ और उसी के साथ समाप्त होगा.
यह पाकिस्तानी नहीं है हमारे भाई-बंधु है जो उस समय की आपाधापी में यहां नहीं आ पाये थे. अब आ गये हैं, यह प्रताड़ित हैं, दुखी हैं. आप इनको नागरिकता देने से मना कर रहे हैं क्योंकि आपको वोट बैंक की राजनीति करनी है.
शाह ने कहा कि जेएनयू में ‘‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’’ के नारे लगे. उन्होंने प्रश्न किया कि क्या भारत माता के टुकड़े करने के नारे लगाने वालों को जेल में नहीं डाला जाना चाहिए.
गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय चाहते थे कि जहां प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था वहां एक भव्य मंदिर बनना चाहिए. श्रीराम का मंदिर अयोध्या में बने इसके लिए सारी व्यवस्था हो गयी है. चार महीने के भीतर आसमान को छूने वाले भव्य मंदिर बनाने की शुरुआत हो जाएगी.