
Mumbai: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब 33 अंक टूट गया. विदेशी निवेशकों द्वारा ताजा निवेश के बीच निजी बैंकों, आइटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स नीचे आया.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 33.67 अंक या 0.08 प्रतिशत के नुकसान से 40,453.76 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 11 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान से 11,926.50 अंक पर था.
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: CRPF का आरोप, कहा- जवानों के साथ किया ‘जानवरों जैसा बर्ताव’
इन कंपनियों को लाभ व नुकसान
सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयर 1.76 प्रतिशत तक लाभ में थे.
वहीं दूसरी ओर येस बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर 2.22 प्रतिशत तक नुकसान में थे.
इसे भी पढ़ें- #CitizenshipAmendmentBill: अमेरिकी आयोग ने की गृहमंत्री अमित शाह पर बैन लगाने की मांग
शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे मजबूत
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट विदेशी निवेशकों के निवेश से मंगलवर को शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 70.94 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था.
अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 70.98 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद मजबूत होकर 70.94 प्रति डॉलर पर पहुंचा. यह इसके पिछले बंद स्तर की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है.
सोमवार को रुपया 71.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि निवेशक अमेरिका-चीन व्यापार बातचीत को लेकर आशा में हैं.




