
Mumbai : राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि वह अब भी जवान हैं और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को परास्त करने तक आराम नहीं करेंगे. दिसंबर में पवार 79 वर्ष के हो जायेंगे. वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अकोला के बालापुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होगा. रैली में पवार के संबोधन से पहले एक पार्टी नेता ने कहा कि राकांपा प्रमुख इस उम्र में भी पूरे राज्य में प्रचार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : #MobLynching : 49 नामचीन लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज होने के विरोध में अब 180 हस्तियों ने लिखा पत्र
मैं भी अभी जवान हूं
पवार ने अपने संबोधन में कहा, किसी ने कहा कि मैं इस उम्र में भी प्रचार कर रहा हूं. मैं आपकी पार्टी का अध्यक्ष हूं. ऐसा दोबारा न कहें. क्या मैं बूढ़ा हो गया हूं? तभी किसी ने भीड़ में से कहा, अभी तो मैं जवान हूं. पवार ने तुरंत जवाब दिया, मैं भी अभी जवान हूं. उन्होंने कहा, चिंता न करें. मैं इन लोगों (सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना ) को घर भेजने के बाद घर जाऊंगा.
इसे भी पढ़ें : केरल : #RSS का प्रभाव रोकने की कवायद, भाकपा की वेद और मार्क्सवाद पर संगोष्ठी 25 अक्टूबर से




