Read Next
12/11/2026
सैम पित्रोदा की तारीफ पर पीएम मोदी का खास अंदाज, दीपावली की शुभकामनाओं ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान; यूजर बोला- मुझे भी बधाई दो
12/11/2026
Amul Milk Price Hike: आज से महंगा हुआ अमूल दूध, 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जानें नए रेट
12/11/2026
पटाखों पर बहस के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- एक समय था जब आतिशबाजी हवा को प्रदूषित नहीं, शुद्ध करती थी
12/11/2026
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो लापता SPO जवानों के शव बरामद, सर्विस राइफल गायब; आतंकी साजिश की आशंका
11/11/2026
एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी! टॉयलेट में मिली पर्ची से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
11/11/2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में 2 से 3 जवान घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
Back to top button
New Delhi : आइएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किये जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ‘शर्मनाक तरीके से’ चिदंबरम के पीछे पड़ी है.
क्योंकि वह बेहिचक सच बोलते हैं और सरकार की नाकामियों को सामने लाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह चिदंबरम के साथ खड़ी हैं और सच के लिए लड़ाई जारी रखी जायेगी.
इसे भी पढ़े- आर्थिक मंदी की चपेट में गिरिडीह का लौह उद्योग भी, 50 प्रतिशत तक घट गया उत्पादन
प्रियंका ने क्या कहा
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि बहुत ही योग्य और सम्मानित राज्यसभा सदस्य पी चिदंबरम जी ने दशकों तक बतौर वित्त मंत्री, गृह मंत्री और दूसरे पदों पर रहते हुए पूरी वफादारी से देश की सेवा की है.
उन्होंने दावा किया कि वह बेहिचक सच बोलते हैं और इस सरकार की नाकामियों का खुलासा करते हैं. लेकिन सच कायरों के लिए सुविधाजनक नहीं होता इसलिए शर्मनाक तरीके से उनका पीछा किया जा रहा है.
प्रियंका ने कहा कि हम उनके साथ खड़े हैं और सच के लिए लड़ते रहेंगे, चाहे नतीजा कुछ भी हो. इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार विरोधी नेताओं को चुनकर निशाना बना रही है और यह उसकी कार्यशैली बन चुका है.
इसे भी पढ़े- चिदंबरम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, एक बार फिर घर पहुंची CBI
सुबह चिदंबरम के घर पहुंची थी CBI
गौरतलब है कि सीबीआइ बुधवार सुबह एक बार फिर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के आवास पर उन्हें खोजने पहुंची लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री की कानूनी टीम ने सीबीआई को पत्र लिख सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को उनकी याचिका पर सुनवाई से पहले उनके खिलाफ किसी प्रकार की बलपूर्वक कार्रवाई ना करने की अपील की.
अधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों का एक दल बुधवार सुबह चिदंबरम के जोर बाग स्थित आवास पर उन्हें ढूंढने पहुंचा और मंगलवार की तरह खाली हाथ ही लौट आया क्योंकि वह वहां नहीं थे. सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से कुछ देर पहले सीबीआइ ने उन्हें फिर ढूंढने की कोशिश की.