
Jamshedpur : झारसुगड़ा रेलवे यार्ड पर सोमवार की सुबह एक मालगाड़ी के कई डिब्बे बेपटरी हो गए. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि रेलवे लाइन किनारे का बिजली खंभा तक क्षतिग्रस्त हो गया है.
युद्ध स्तर पर चल रहा कार्य
घटना की जानकारी पाकर रेल मंडल के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है.

मालगाड़ी यार्ड से निकलते समय हुई घटना
दुर्घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह मालगाड़ी को रेलवे यार्ड से बाहर निकालने का काम किया जा रहा था. इस बीच ही एक-एक करके कई डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना की जानकारी रेल अधिकारियों को सायरन के माध्यम से दी गई. वैसे घटना के बाद रेल अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
इसे भी पढ़ें- सड़क पर मिले पर्स को चार दिनों तक रखा था संभालकर, मोबाइल पर बात होते ही लौटाया




