
Jamshedpur: सरायकेला थाना क्षेत्र के विरामचंद्रपुर गांव में मंगलवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर जानलेवा हमला किया. जिसमें महिला की मौत हो गयी, जबकि बच्चों की हालत गंभीर है.
विरामचंद्रपुर गांव में राजन तियू ने अपनी पत्नी बुधनी तियू और तीन बच्चों पर भुजाली से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल बुधनी तियू की मौत हो गई और तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है.
इसे भी पढ़ेंःगैंगस्टर सुजीत सिन्हा तीन दिनों के रिमांड पर, कई मामलों में पूछताछ करेगी पुलिस
घटना को अंजाम देने के बाद राजन तियू ने खुद पर भी भुजाली से प्रहार कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला थाना क्षेत्र के विरामचंद्रपुर गांव के रहने वाले राजन तियू ने मंगलवार को भुजाली से मारकर अपनी पत्नीे बुधनी तियू को गंभीर रूप से जख्मीम कर दिया. इसके बाद बेटी (अनिता तियू,सुनीता तियू) और बेटे को भी घायल कर दिया.
फिर खुद को भी भुजाली से घायल कर लिया. बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सरायकेला सदर अस्पनताल में भर्ती कराया.
इसे भी पढ़ेंःरांची: एक ही परिवार के चार लोगों को मारा चाकू, दो की हालत गंभीर
जहां से एक बच्चेा को छोड़कर बाकी सभी को एमजीएम अस्प ताल जमशेदपुर भेजा गया. एमजीएम में राजन तियू और बुधनी तियू की मौत हो गई जबकि बेटी अनिता और सुनीता की हालत गंभीर बनी है. उनका इलाज चल रहा है.
हत्या के कारणों का खुलासा नहीं
राजन तियू ने किस वजह से घटना को अंजाम दिया है. इसे लेकर अभी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है. हालांकि बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते राजन ने घटना को अंजाम दिया है.
इसे भी पढ़ेंः#EconomySlowdown: IMF ने भारत की GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 4.8 % किया




