
Mumbai: बुधवार को अमेरिका ने चीन के साथ पहले चरण के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये. इस व्यापारिक समझौते की खबर के बीच भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में रौनक देखने को मिली है.
Sensex at 41,991.35 points, up by 118.62 points pic.twitter.com/xhSz1NN0NT
— ANI (@ANI) January 16, 2020
इस डील के बाद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्सब 130 अंक तक मजबूत होकर 42 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तकर को पार कर लिया है. यह अब तक का उच्च तम स्तकर है.
इसे भी पढ़ेंः#RautExposedIndiraGandhi: राउत का दावा- गैंगस्टर करीम लाला से मिली थीं इंदिरा गांधी
सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 42,000 का स्तर छुआ है. वहीं निफ्टी की बात करें तो 32.35 अंक तक की बढ़त के साथ 12,375.65 अंक पर कारोबार करता दिखा, जो रिकॉर्ड हाई है.
अगर अमेरिकी बाजार की बात करें तो व्यापारिक समझौत के पहले चरण के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल ऐवरेज और एसएंडपी 500 ने रिकॉर्ड बनाया. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 29,030.22 और एसएंडपी 500 भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 3,289.30 अंक पर बंद हुआ.
बाजार खुलने का स्तर
ट्रेड डील के बाद सेंसेक्स 52.01 अंक चढ़कर 41,924.74 पर खुला. वहीं NSE का निफ्टी 3.8 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 12,347.10 के स्तर पर खुला था. सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर सेंसेक्स 134 अंकों की बढ़त के साथ 42,006.73 अंकों पर देखा गया और निफ्टी 12,378.00 अंक पर पहुंचा.
सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली उनमें हिंदुस्तान यूनिलिवर, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, रिलायंस और पावर ग्रिड हैं, वहीं, एनटीपीसी, टाटा स्टील, हीरो मोकॉर्प, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा गिरने वाले शेयरों में प्रमुख हैं.
वहीं निफ्टी की बात करें तो इंडेक्स के टॉप गेनर्स हैं यस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक और आयशर मोटर्स. वहीं वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, हिंडाल्को और टाटा स्टील में गिरावट है.
इसे भी पढ़ेंः#NewsWingImpact: BSL ने 42 प्राइवेट स्वास्थ्य संस्थानों को बंद करने का दिया आदेश




